फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फिर रह गया सवाल, कौन सा था केमिकल

फिर रह गया सवाल, कौन सा था केमिकल

Tue, 12 Feb 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
फिर रह गया सवाल, कौन सा था केमिकल
सहारनपुर। शराब कांड के सूत्रधार पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने यह खुलासा तो कर दिया कि शराब को जहरीली बनाने वाला केमिकल हरिद्वार के गांव डाडली के अर्जुन ने दिया था। केमिकल कौन सा था, और उसे अर्जुन कहां से लाया था, सवाल अब भी बाकी रह गए। यह बात उजागर होनी इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि उस केमिकल की वजह से 82 लोगों की जान चली गईं। अफसरों का कहना है कि जहरीली शराब की जांच और आरोपी अर्जुन की गिरफ्तारी से इसका पता चलेगा।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद और उत्तराखंड में कहर बरपाने वाली जहरीली शराब में एक केमिकल इस्तेमाल किया गया था। सोमवार को हरिद्वार पुलिस ने गागलहेड़ी के गांव पुंडेन निवासी हरदेव और उसके पिता सुखविंद्र उर्फ सुक्का को गिरफ्तार किया, जबकि सहारनपुर जनपद पुलिस ने गुरु साहब उर्फ लाड्डी, टिंकू और सर्वेश उर्फ पिंकी गुप्ता को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 50 लीटर जहरीली शराब भी बरामद की गई। अभी लखविंद्र उर्फ बाबा, भरतू, कबूतरबाज उर्फ ऋषिपाल और लाला उर्फ अर्जुन फरार हैं। सहारनपुर में गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में यही बताया गया कि हरिद्वार के डाडली गांव निवासी अर्जुन उर्फ लाला ने 200 लीटर तरल पदार्थ (केमिकल) दिया था। अब यह बात सामने आनी बाकी है कि वह केमिकल कौन सा था। एसएसपी दिनेश कुमार का कहंना है कि आरोपी अर्जुन उर्फ लाला की गिरफ्तारी से इसका पता चलेगा कि वह केमिकल कहां से लाया था। उन्होंने बताया कि बरामद जहरीली शराब का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उससे भी पता चल जाएगा कि शराब में कौन सा केमिकल मिलाया गया था।
विज्ञापन

-- एक खेप पहले भी दे चुका था अर्जुन
गिरफ्तार आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि आरोपी अर्जुन से उनकी मुलाकात 20 दिन पहले ही हुई थी। अर्जुन काफी समय से शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला केमिकल सप्लाई करता है। बीस दिन के भीतर अर्जुन से दूसरी बार वह तरल पदार्थ लिया गया था। पहली खेप में दिए गए केमिकल से कोई नुकसान नहीं हुआ था और उसमें पानी मिलाने पर रंग भी नहीं बदला था। उससे बनाई गई शराब को गांवों में सप्लाई कर दिया गया था, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ था। इसी कारण अर्जुन से दूसरी बार में 200 लीटर तरल पदार्थ लिया गया था। लेकिन उसमें से 50 लीटर में 50 पानी मिलाने पर रंग दूधिया सफेद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- केमिकल सप्लायर उत्तराखंड का, शराब सहारनपुर वालों ने बांटी
सोमवार को हुए खुलासे से यह तो स्पष्ट हो गया कि शराब बनाकर बेचने वाले आरोपी सहारनपुर जनपद के रहने वाले हैं। पूरे मामले में उत्तराखंड में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें दो आरोपी सहारनपुर जनपद के ही रहने वाले हैं। इन्हीं दोनों आरोपियों ने उत्तराखंड के बालुपुर में फकीरा और सोनू को शराब की सप्लाई दी थी। वहीं, सहारनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी तथा फरार चार आरोपियों में से तीन भी सहारनपुर के रहने वाले हैं। लेकिन शराब बनाने में प्रयोग किए गए केमिकल की सप्लाई करने वाला आरोपी अर्जुन उर्फ लाला उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के गांव डाडली का रहने वाला है।

मिथाइल एल्कोहल, एथेनॉल या फिर कुछ और
अवैध रूप से बनाई जा रही शराब को जहरीली कई खतरनाक विधि से बनाया जा रहा है। इसमें मिथाइल एल्कोहल के साथ ही एथेनॉल और अन्य केमिकल के इस्तेमाल होने की आशंका है। वहीं, बालुपुर के फकीरा और सोनू ने पुलिस को जो बताया, उसमें यह आशंका ज्यादा है कि शराब में एथेनॉल मिला दिया गया था, क्योंकि उन्होंने कहा था कि शराब में डीजल जैसी दंध आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed