{"_id":"5c5c7dffbdec227378302aa4","slug":"71549565439-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर के लिए पांच करोड़ से होगी बिजलीब की लाइन शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर के लिए पांच करोड़ से होगी बिजलीब की लाइन शिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहारनपुर में रेलवे के डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का काम तेजी से शुरू करा दिया गया है। इसके लिए विद्युत निगम ने बिजली की लाइनों को शिफ्ट कराने का कार्य भी शुरू करा दिया गया है। विद्युत निगम पांच करोड़ रुपये से लाइन शिफ्टिंग का कार्य करेगा। अधिकांश लाइन अंडरग्राउंड कराई जा रही है।
सहारनपुर में रेलवे का फ्रेट कॉरिडोर का कार्य शुरू करा दिया गया है। न सिर्फ फ्रेट कॉरिडोर की लाइन में आ रहे भवनों को हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है, बल्कि विद्युत निगम की इस लाइन में आड़े आ रहीं बिजली की लाइनों एवं खंभों को शिफ्ट कराने के लिए विद्युत निगम को बजट भी जारी करा दिया गया है। लगभग पांच करोड़ रुपये से लाइन शिफ्टिंग का कार्य होना है। जिसमें से अधिकांश बजट निगम को रेलवे द्वारा दिया जा चुका है। जिसके बाद विद्युत निगम ने लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य शुरू करा दिया है। इसमें से कुछ स्थानों पर बिजली की लाइन को भूमिगत कराया जा रहा है। फिलहाल पेपर मिल के निकट लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसे इस माह पूरा किया जाना है।
लाइन शिफ्ट करने का कार्य शुरू करा दिया गया
अधिशासी अभियंता सुशील गर्ग का कहना है कि लगभग पांच करोड़ रुपये से लाइन शिफ्टिंग का कार्य कराया जाना है। रेलवे से अधिकांश बजट विद्युत निगम को प्राप्त हो चुका है। जिसके बाद विद्युत निगम की लाइनों को शिफ्ट कराने का कार्य भी शुरू कराया जा चुका है। इसी माह लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा करा लिया जाएगा।