फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शोभित विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न

शोभित विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न

Fri, 08 Feb 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
शोभित विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न
शोभित विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। शोभित विश्वविद्यालय के संस्थापकों के प्रेरणासोत्र बाबू विजेंद्र कुमार के जन्मदिवस पर आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हो गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग 25 शिक्षण संस्थाओं के 450 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
शतरंज प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में ग्रीन फील्ड स्कूल के रोहन ने प्रथम एवं डीपीएस बड़गांव से रजत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अक्षय गर्ग ने प्रथम एवं राशिद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की बाधित दौड़ प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में नवगुरुकुलम की अनुष्का मलिक ने प्रथम स्थान एवं मदर लैंड पब्लिक स्कूल की शुभ पंवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप में शोभित युनिवर्सिटी की वंशिका ने प्रथम एवं अंकिता पंवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की ऊंची कूद में सीनियर ग्रुप में हिमगिरी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन रुड़की की कविता ने प्रथम एवं हरि इंस्टीट्यूट नकुड़ की मनीषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप में एसडीएस पब्लिक स्कूल की साक्षी ने प्रथम एवं कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल की प्रियांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लड़कों की ऊंची कूद प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप में एसडीएस स्कूल के सूरज कुमार ने प्रथम एवं हरि इंस्टीट्यूट नकुड़ के भावेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि जूनियर ग्रुप में एसडीएस स्कूल के सुहेल ने प्रथम एवं शावेज अंसारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बास्केटबाल प्रतियोगिता में शोभित युनिवर्सिटी के डिप्लोमा के छात्रों ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स बैडमिटंन में जूनियर वर्ग में अक्षिता ने प्रथम एवं आरजू ने द्वितीय, सीनियर ग्रुप में राधिका ने प्रथम एवं वर्णिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों की रस्साकशी प्रतियोगिता में बीएएमएस की टीम ने प्रथम एवं बीफार्म की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की रस्साकशी में डीपीएस बड़गांव ने प्रथम एवं बीएएमएस की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स थ्रो बाल प्रतियोगिता में हरि इंस्टीट्यूट की टीम विजयी रही। कुलपति प्रो. डा. डीके कौशिक, प्रति कुलपति प्रो. डा. रणजीत सिंह और केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया। खेल प्रभारी राजपाल सिंह, डा. नवीन, डा. सोनाली गंगवार, सोनम चौहान, हर्ष पंवार, गौरव त्यागी, शोएब हुसैन, नितिन कुमार, कुलदीप चौहान, रवींद्र भारती, हामिद अली, रामजानकी यादव, महेंद्र वर्मा, योगेश शर्मा, रवि भटनागर, विकास कुमार, ध्रुव जोशी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed