{"_id":"5c57320abdec22736736699b","slug":"71549218314-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी फैलाई तो पशुपालकों पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी फैलाई तो पशुपालकों पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला पंचायत राज विभाग ग्राम पंचायतों में अभियान चलाएगा। इसके तहत निर्धारित स्थान पर कूड़ा न डालने वाले पशुपालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। विभाग की टीमें पहले लोगों को सफाई व्यवस्था के प्रति जागरूक करेंगी और उसके बाद भी किसी ने गंदगी फैलाई तो कार्रवाई होगी।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) सितंबर 2018 में घोषित हो गया था। गांवों को पूरी तरह स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिला पंचायत राज विभाग अब जनपद की 887 ग्राम पंचायतों के 1350 गांवों में अभियान चलाएगा, जो पशुपालक गांवों में विभिन्न जगहों पर गोबर और पुराल आदि डालते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग की टीमें पहले गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। अगर इसके बाद भी कोई पशु पालक गंदगी फैलाएंगे तो उस पर पांच हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। गांवों में कूड़ा डालने के लिए एक स्थान निर्धारित कर दिया है, उसी जगह पर ग्रामीणों को कूड़ा डालना होगा। यहां से रोजाना विभाग की गाड़ियां कूड़ा उठाएंगी।
---
ग्राम पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर करेंगे सम्मानित
सहारनपुर। इस अभियान का मकसद ग्राम पंचायतों को पूरी तरह स्वच्छ और सुंदर बनाना है। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पशुपालक निर्धारित स्थान की जगह कहीं ओर कूड़ा डालेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मार्च से इस अभियान की शुरूआत होगी। इसके साथ ही जो ग्रामीण गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करेंगे उनको सम्मानित किया जाएगा।