फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बायो वेस्ट मैनेजमेंट प्रत्येक हॉस्पिटल में जरूरी : मंडलायुक्त

बायो वेस्ट मैनेजमेंट प्रत्येक हॉस्पिटल में जरूरी : मंडलायुक्त

Thu, 24 Jan 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
बायो वेस्ट मैनेजमेंट प्रत्येक हॉस्पिटल में जरूरी : मंडलायुक्त
सहारनपुर। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अस्पतालों में सभी प्रकार के वेस्ट का प्रबंधन जरूरी है। इसके लिए हॉस्पिटल प्रबंधन को गंभीरता बरतनी चाहिए। ताकि बायो वेस्ट के कारण संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

बुधवार को शहर में आईएमए भवन सभागार में मंडल स्तरीय बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपद के चिकित्सा अधिकारियों और अस्पताल प्रबंधकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक सरकारी/गैर सरकारी हॉस्पिटल में वेस्ट का प्रबंधन सही प्रकार से होना चाहिए। हॉस्पिटल से निकलने वाले वेस्ट (कचरे) से संक्रमण फैलता है, जो समाज के लिए हानिकारक है। उचित प्रबंधन करके संक्रमण फैलने से रोका जा सकता है। प्रत्येक अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि वह इसमें गंभीरता बरतें, ताकि संक्रमण से होने वाली बीमारियां फैलने से रोकी जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर निदेशक स्वास्थ्य डाक्टर एके दुआ ने प्रशिक्षण का उद्देश्य बताया तथा अपेक्षा की कि गाइड लाइन के अनुसार वेस्ट प्रबंधन किया जाए। अपर निदेशक ने बताया कि जो मरीज हॉस्पिटल में आते हैं, उन मरीजों का इमोनोलॉजिकल स्तर कमजोर होता है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, इसीलिए हॉस्पिटल में वेस्ट का सही से निस्तारण तथा प्रबंधन अति आवश्यक है। उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसआर मौर्य ने जनपदवार बायोमेडिकल वेस्ट की स्थिति बताई और सुधार करने के लिए सुझाव दिए। जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस डाक्टर अनीता जोशी ने विषय वस्तु स्थापना के बारे में बताया। यूपीएचएसएसपी के कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर दूबे ने जिला मूल्यांकन समिति एवं मुख्य चिकित्साधिकारी की भूमिका, बीएमडब्लूएचसीएफ लेवल इंपलीमेंटेशन की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, वेस्ट मैनेजमेंट में अच्छा कार्य करने वाले चिकित्साधिकारी और अस्पताल प्रबंधकों को ईको चैंपियन का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपर/संयुक्त निदेशक, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के सीएमओ, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, उपमुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, ब्लॉक स्तरीय अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, जिला क्षयरोग अधिकारी और गुणवत्ता/हास्पिटल/परियोजना प्रबंधक आदि द्वारा ने प्रतिभाग किया। अंत में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मंडलीय परियोजना प्रबंधक ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed