{"_id":"5ba3f0c0867a557ebf6cc382","slug":"71537470656-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप मुख्य लेखाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप मुख्य लेखाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत पेंशनर्स ने किया उप मुख्य लेखाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
सहारनपुर। विद्युत पेंशनर्स ने उप मुख्य लेखाधिकारी कार्यालय पर पेंशनर्स के प्रति संवेदनहीनता कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया।
बृहस्पतिवार को विद्युत पेंशनर्स परिषद के पदाधिकारी एकत्रित होकर दिल्ली रोड स्थित उप मुख्य लेखाधिकारी परिक्षेत्रीय लेखा कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिला सचिव सुरेंद्र मोहन कौशिक ने कहा कि संगठन द्वारा एक वर्ष पूर्व 21 अगस्त 2017 को उपमुख्य लेखाधिकारी कार्यालय को यह अवगत करा दिया गया था कि सातवें वेतन आयोग आने वाला है। इसमें उप मुख्य लेखाधिकारी कार्यालय को लगभग 2200 पेंशनर्स की पेंशन का पुन: निर्धारण करना होगा। इन 2200 पेंशनर्स में मंडल के सभी पेंशनर्स शामिल हैं। इसकी तैयारी अभी से कर ली जाए। लेकिन उप मुख्य लेखाधिकारी कार्यालय द्वारा इसकी कोई तैयारी पूर्व में नहीं की गई। जिला उपाध्यक्ष आरपी खन्ना ने कहा कि सभी पेंशनर्स का पेंशन पुन: निर्धारण वरीयता केे अनुसार ही किया जाना है। पेंशन पुन: निर्धारण की गति बढ़ाई जाए। इस संबंध में पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन उपमुख्य लेखाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में विनोद कुमार शर्मा, विनोद भट्ट, सत्यपाल शर्मा, ताराचंद, मनिराम, गिरवर सिंह, सुभाष वर्मा, राधेश्याम, तेलूराम सैनी, ओपी भटनागर, लक्ष्मण सिंह, सुखपाल चंद जैन, बलवंत सिंह, कुलदीप शर्मा, विजयेंद्र वर्मा शामिल रहे।