फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विधवा ने लगाया रिश्तेदारों पर बेटे को अगवा करने का आरोप

विधवा ने लगाया रिश्तेदारों पर बेटे को अगवा करने का आरोप

Wed, 29 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
विधवा ने लगाया रिश्तेदारों पर बेटे को अगवा करने का आरोप
नकुड़ (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने अपने कुछ रिश्तेदारों पर मारपीट कर जबरन घर से निकाल देने तथा उसके आठ वर्षीय पुत्र का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। गांव सिरसका निवासी विधवा महिला मीना देवी ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि गत 16 अगस्त की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उसके कुछ रिश्तेदार जबरन उसके घर में घुस आये और उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। उसके मकान की छत को क्षतिग्रस्त कर उसके आठ वर्षीय पुत्र का अपहरण कर ले गये। पीड़िता ने बताया कि घर से निकालने के बाद वह अपने मायके जड़ौदा पांडा पहुंची और घटना कोे अपने मायके वालों को बताया। बताया कि इसके बाद वह अपने भाई के साथ गांव सिरसका वापस आई और गांव के जिम्मेदार लोगों को इकट्ठा कर आरोपी रिश्तेदारों के घर पहुंचकर अपने बेटे की बाबत जानकारी करनी चाही। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसके भाई व रिश्तेदारों के साथ भी गाली गलौज व अभद्रता करने लगे और धमकी देकर वहां से भगा दिया। प्रभारी कोतवाल विवेक मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed