फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मोहसिन मिस्टर और संजना मिस यूपी चुनी गईं

मोहसिन मिस्टर और संजना मिस यूपी चुनी गईं

Tue, 14 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
मोहसिन मिस्टर और संजना मिस यूपी चुनी गईं
सहारनपुर। सहारनपुर बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित मिस्टर यूपी 2018 का आयोजन दिल्ली रोड स्थित सभागार में किया गया। इसमें प्रदेश के करीब दो दर्जन शहरों के एथलीट ने हिस्सा लिया। 11 वर्गों में हुई प्रतियोगिता में मेरठ के मोहसिन अंसारी ओवरऑल चैंपियन यानी मिस्टर यूपी चुने गए, जबकि महिलाओं में सहारनपुर की संजना ने बाजी मारी और मिस यूपी चुनी गईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ गणेश वंदना पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति से किया गया। मुख्य अतिथि योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण, आम आदमी पार्टी नेता योगेश दहिया, विधायक संजय गर्ग, महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, विनोद शर्मा, राहुल लखनपाल शर्मा, डॉ. करण सिंह सैनी, भारत कर्णवाल, हेमंत जोशी, महेंद्र तनेजा, शिव गौड़, अतुल पराशर, वरुण कपिल रहे। महिलाओं की शारीरिक स्पर्धा में आयुषी जायसवाल पहले, प्राची दीक्षित दूसरे और कांति चौधरी तीसरे स्थान पर रही। पुरुषों के स्पोर्ट फिजिक में अनिल साती ने पहला, सलमान ने दूसरा और गगन ने तीसरा स्थान हासिल किया। दिव्यांग श्रेणी में अब्दुल रहमान ने पहला, मोहम्मद अनस ने दूसरा और कबीर खान ने तीसरा स्थान हासिल किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में एकलाम पहले, पारस सैनी दूसरे और तरुण सैनी तीसरे स्थान पर रहे। 60 किलोग्राम भार वर्ग में इंतजार ने पहला, वाजिम ने दूसरा और नावेद ने तीसरा स्थान पाया। 65 किलोग्राम भार वर्ग में आस मोहम्मद ने पहला, अक्षय चौहान ने दूसरा और तरन्नुम ने तीसरा स्थान हासिल किया। 70 किलोग्राम भार में जुबेन पहले, राहुल दूसरे और इशांत तीसरे स्थान पर रहे। 75 किलोग्राम भार में मोहसिन ने पहला, शिवम ने दूसरा और शहजाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 80 किलोग्राम भार में नरेंद्र यादव ने पहला, नैतिक ने दूसरा और रोहन ने तीसरा स्थान पाया। 80 किलोग्राम से अधिक भार में अमीर पहले, बादल दूसरे और अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायकों में संजय मिश्रा, लेखराज, देवेंद्र, विनोद शर्मा, आशीष, फिरोज खान आदि शामिल रहे। प्रतियोगिता के दौरान विश्वास राव, यतिंद्र पंवार, जावेद अली खान, रामनिवास, संदीप चौधरी, सुहेल सिद्दीकी, नितिन चौधरी, बदर राना, मनीष, अमनदीप, सुदेश, मनोज चौधरी, बसंत राणा, तरुण शर्मा, गौरव कपिल, नितिन भारद्वाज, अशोक सक्सेना, रश्मि टैरेंस आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed