{"_id":"5b6353714f1c1b572f8b7e16","slug":"71533236081-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, ढाबा संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, ढाबा संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, ढाबा संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश
गंगोह। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने और कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एलआईयू प्रभारी ने भी कांवड़ मार्ग का गहनता से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एलआईयू प्रभारी वीरपाल मलिक ने मार्ग पर स्थित ढाबों के संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बिना आईडी लिए किसी भी व्यक्ति को ठहराने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत कोतवाली में दिए जाने का अनुरोध किया। इसके अलावा कांवड़ शिविरों के स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। उधर, कोतवाली में आहूत व्यापारियों की बैठक में कोतवाल जितेंद्र कुमार ने व्यापारियों को अतिक्रमण ना करने की नसीहत दी। उन्होंने व्यापारियों को स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की सलाह देते हुए कहा कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संबंधित व्यापारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी नेताओं अध्यक्ष मोल्हडमल गर्ग, मनोज गोयल, रमेशचंद गर्ग, नीरज अग्रवाल आदि ने अतिक्रमण मुक्ति अभियान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए व्यापारियों से भी अतिक्रमण ना करने की अपील की।