फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डीआईजी कारागार का सहारनपुर जेल पर रात में छापा

डीआईजी कारागार का सहारनपुर जेल पर रात में छापा

Thu, 26 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
डीआईजी कारागार का सहारनपुर जेल पर रात में छापा
सहारनपुर। उप महानिरीक्षक कारागार संजीव त्रिपाठी ने मंगलवार की रात को जिला कारागार में छापा मारा। रात को चेकिंग के बाद बुधवार को सुबह दस बजे फिर जेल में पहुंचे और पूरी जेल की तलाशी करवाई। बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिससे जेल प्रशासन मे हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बागपत जिला कारागार में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेलों में की जा रही छापामारी के तहत डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी ने मंगलवार की रात लगभग 11.30 बजे अचानक सहारनपुर जिला कारागार में छापा मार दिया। उन्होंनेेेे जिला कारागार के मुख्य द्वार से लेकर बैरक तक की चेकिंग की। जिससे जेल में हड़कंप मच गया। अचानक रात में डीआईजी के निरीक्षण के लिए पहुंचने की किसी को भी सूचना नहीं मिली। रात में चेकिंग के बाद डीआईजी वापस चले गए। जिस पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बुधवार सुबह लगभग 10.10 बजे डीआईजी एक बार फिर जिला कारागार पहुंच गए। डीआईजी को फिर जेल में देख जेल प्रशासन में खलबली मच गई। डीआईजी ने जेल में एक-एक बैरक की तलाशी करानी शुरू कर दी। एक-एक कर पूरी जेल को खंगाल डाला। बताया जा रहा है कि जेल से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिल सकी। उन्होंने जेल में बंदियों से भी बातचीत की और किसी प्रकार के खतरे के संबंध मे भी पूछताछ की। उन्होंने महिला बंदियों की समस्याओं के बारे में भी जानकारी की। उसके बाद डीआईजी देवबंद उपकारागार के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

-----
-- जेल में सब कुछ ठीक मिला
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डाक्टर वीरेश राज शर्मा ने बताया कि डीआईजी कारागार ने रात में और फिर सुबह जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जेल की तलाशी कराई। हालांकि जेल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं प्राप्त हो सकी। उन्होंने बंदियों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed