{"_id":"5af88cb04f1c1bea408b5184","slug":"71526238384-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजी धाम
Updated Mon, 14 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालाजी धाम स्थापना दिवस 16 मई को
गंगोह। बालाजी धाम का स्थापना दिवस 16 मई बुधवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। प्रबंध समिति ने कार्यक्रम की तैयारी भी पूरी कर ली है। राम बाग मार्ग पर कंकराली सरोवर किनारे बने बाला जी धाम का बुधवार को स्थापना दिवस है। इसे मनाने के लिए आयोजन समिति कई दिन से तैयारियां कर रही थी। आयोजक संस्था बाला जी संकट मोचन सेवा समिति के अध्यक्ष व बाला जी धाम के महंत सुशील शर्मा के अनुसार कार्यक्रम को श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आरंभ जन कल्याण यज्ञ के साथ होगा। यज्ञ के बाद विश्व कल्याण के लिए श्रद्धालुओं द्वारा प्रार्थना की जाएगी। यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन होगा। इसके बाद सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में बाला जी महाराज का गुणगान किया जाएगा। ब्यूरो