{"_id":"5ad8df864f1c1b350a8b56dc","slug":"71524162438-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के जाम को रोकने में असमर्थ बनीं यातायात लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के जाम को रोकने में असमर्थ बनीं यातायात लाइटें
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शहर के चौराहों और सड़कों पर लगातार जाम लग रहा है, लेकिन यातायात पुलिस के पास जाम से लोगों को मुक्ति दिलाने का कोई प्लान नहीं है। जबकि शहर के यातायात को व्यवस्थित करने के लिए चौराहों पर लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनकर रह गईं हैं।
शहर की चौपट यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात पुलिस कोई प्रयास नहीं कर रही है। मंडलायुक्त ने अधिकारियों की बैठक में शहर को जाम से मुक्त कराने और चौराहों पर लगी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराकर उन्हें संचालित कराए जाने के निर्देश दिए थे। मंडलायुक्त के निर्देशों का दो दिन पालन किया गया और तीसरे दिन ही ट्रैफिक लाइटों को बंद कर दिया गया।
शहर के चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइटों से यातायात को संचालित करने की बजाय चौराहों को राम भरोसे ही छोड़ दिया गया है। यातायात पुलिस ने प्रयोग के तौर पर पुलिसकर्मियों को वहां खड़ा किया, जहां कभी जाम नहीं लगता था। जब से यातायात पुलिसकर्मी खड़े किए गए, वहां भी जाम लगना शुरू हो गया। जिन्हें बाद में हटाना पड़ा, जबकि बाजोरिया रोड, घंटाघर, नेहरू मार्केट के जाम से मुक्ति दिलाने की कोई योजना विभाग के पास नहीं है। यातायात विभाग ने जाम से मुक्ति दिलाने के लिए दिन में बाजार में वाहनों का प्रवेश ही बंद करा दिया है।
विज्ञापन
ट्रैफिक लाइटों को शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा
ट्रैफिक लाइटों को शुरू कराया गया था, लेकिन कई जगह समय ठीक नहीं होने के चलते उन्हें बंद कराया गया है। उनको फिर से ठीक कराया जा रहा है। कुछ लाइटें भी बदलवाई जा रहीं हैं। शीघ्र ही ट्रैफिक लाइटों से संचालन शुरू कराया जाएगा।
-। विनीत भटनागर, पुलिस अधीक्षक यातायात, सहारनपुर।