फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कांग्रेस में शामिल लोगों का माला पहनाकर स्वागत

कांग्रेस में शामिल लोगों का माला पहनाकर स्वागत

Sun, 04 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल लोगों का माला पहनाकर स्वागत
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष लियाकत अली और बसपा के टिकट पर नगर सीट से विस चुनाव लड़े मुकेश दीक्षित समेत सौ से अधिक लोगों ने बसपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा है। शनिवार को जिला कार्यकारिणी की ओर से पार्टी में आए लोगों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को जिला कार्यालय पर हुई सभा में पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, जिलाध्यक्ष शशी वालिया, विधायक मसूद अख्तर और विधायक नरेश सैनी समेत अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत किया। इमरान मसूद ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। भाजपा सरकार में किसान, जवान, युवा और आम आदमी सब परेशान हैं। मोदी और योगी के सभी वादे झूठे निकले हैं। जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि प्रदेश भर में कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है। आने वाले लोक सभा चुनाव कांग्रेस के पक्ष में होंगे। मसूद अख्तर और नरेश सैनी ने भाजपा सरकार पर जनता से छल करने का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस में शामिल होने वालों में लियाकत अली, मुकेश दीक्षित, मजाहिर राना, आलम राना, रिजवान जोगी समेत करीब 125 लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। कार्यक्रम में मेहरबान आलम, सुशील अंबोली, उमा भूषण, राजकुमार राजू, हाजी बहार अहमद, प्रवीण चौधरी, इमरान कुरैशी, अरविंद पालीवाल, मुजफ्फर चौधरी, गणेश दत्त शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, प्रीतम सैनी, विजय शर्मा, अजय त्यागी, देवेंद्र राणा, संजय वीर सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed