{"_id":"5a887d614f1c1b4d588b90f2","slug":"71518894433-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसाले और दूध के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसाले और दूध के नमूने लिए
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मसाले और दूध के नमूने लिए
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापामारी की। छापे के दौरान टीम ने मसाले, दूध एवं चाकलेट के नमूने लिए। उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।
शनिवार को अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने बेहट रोड स्थित महेश्वरी खुर्द स्थित मोहम्मद आजम के यहां पिसी हल्दी एवं पिसे धनिया में गड़बड़ी का संदेह जताते हुए सील कर दिया गया और उनका नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
इसके बाद टीम ने दिल्ली रोड पर लंढौरा गुर्जर निवासी संजय के पास से मिश्रित दूध का नमूना लिया जबकि डीपीएस स्कूल में स्थित आवास विकास कालोनी निवासी सन्नी कपूर की कैंटीन से चॉकलेट का नमूना लिया। नमूनों को सील करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि होली के मद्देनजर यह कार्रवाई गई है। आगे भी खाद्य पदार्थों में मिलावट और गड़बड़ी रोकने के लिए चेकिंग अभियान जारी रहेगा।