{"_id":"5a808b134f1c1b8c268b9ada","slug":"71518373651-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले की खुदाई करा दी, निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले की खुदाई करा दी, निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले की खुदाई करा दी, निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ
देवबंद (सहारनपुर)। नगर पालिका परिषद ने दारुल उलूम के समीप मदनी मार्ग पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के आवास की बराबर में सफाई के लिए नाले की खुदाई कराई थी। लेकिन 15 दिन गुजर जाने के बाद भी पालिका की ओर से वहां निर्माण शुरू नहीं कराया गया। जिसके चलते नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इसके कारण जहां राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दुकानदारों को भी मुश्किलों से दो चार होना पड़ा रहा है। आलम यह है कि नालियों से पानी बाहर न निकले उसके लिए पालिका की ओर से नालियों के किनारों पर मिट्टी लगाई हुई है। लेकिन उससे भी पानी नहीं रुक रहा है। दारुल उलूम क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नाले का निर्माण कराने के लिए वह कई बार पालिका अधिकारियों को कह चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद भी आज तक निर्माण शुरू नहीं कराया गया। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र नाले को ठीक कराए जाने तथा नगर में विभिन्न स्थानों पर खुले पड़े मेनहोलों को बंद कराए जाने की मांग की है।