{"_id":"5a550e664f1c1b273c8b5bcb","slug":"71515523686-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़े विद्युत दामों को लेकर किसान लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़े विद्युत दामों को लेकर किसान लामबंद
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सरकार द्वारा बढ़ाए गए विद्युत दामों को लेकर किसान लामबंद हैं। किसानों ने तीन सूत्रीय मांगो को लेकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन भेजकर मांगो के निस्तारण की मांग की।
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के सदर तहसील अध्यक्ष अनूप सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसान ब्लॉक बलियाखेड़ी पर एकत्र हुए। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। अनूप सिंह ने कहा कि किसान पहले से ही परेशान था। अब सरकार ने विद्युत दामों में बढ़ोतरी कर किसानों की कमर तोड़ दी है। गन्ने का भुगतान भी समय से नहीं हो रहा है। इससे किसान को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बंद पड़ी चीनी मिलों के कारण भी किसानों को गन्ने की खेती करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष निर्भयपाल, सतपाल, धर्मवीर, राजकरण, महेंद्र, यशपाल, चंद्रपाल, राजपाल, रविंद्र, योगेंद्र, जयकुमार, राहुल, रोहित आदि मौजूद रहे।