फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रधानों की बैठक में एकता पर बल दिया

प्रधानों की बैठक में एकता पर बल दिया

Sat, 06 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रधानों की बैठक में एकता पर बल दिया
प्रधानों की बैठक में एकता पर बल दिया
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। ग्राम प्रधान संघ की बैठक में जहां संगठन की एकता पर बल दिया गया वही ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा कमीशन मांगने का मुद्दा भी उठाया गया। इसके साथ ही अनावश्यक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ाने और प्रधानों के अधिकारों को सीमित किए जाने पर आपत्ति जताई गई। प्रधानों ने कार्यपूर्ति होने पर एडीओ एवं बीडीओ की भी जिम्मेदारी ठहराने की मांग की।

विकास खंड कार्यालय पर आहूत बैठक में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सतवीर सिंह ने संगठन की एकता पर बल देते हुए कहा कि बिना एकजुट हुए विकास कार्य नही किए जा सकते। प्रधानों ने अधिकारियों पर ग्राम प्रधानों को कर्जदार बनाकर रखने पर चिंता जताते हुए कहा कि उनसे एडवांस में काम तो करा लिए जाते हैं, लेकिन भुगतान में उन्हें चक्कर कटाए जाते हैं। मुनेश प्रधान ने तालाब खुदवाने का भुगतान न करने की बात कही तो अलीपुरा के प्रधान तेजपाल ने हैंडपंप रिबोर न करने देने की बात कही। खनन बंदी के चलते विकास कार्य ठप होने पर भी चर्चा हुई। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष विनोद प्रधान एवं संचालन प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष संजय कम्हेड़ा ने की। शादी राम शर्मा, चौधरी वीरसैन, मनोज शर्मा, दीपक कुमार, इरफान, ताहिर, सपना देवी, बबलेश प्रधान, संजय प्रधान शेरमउ, ब्रजमोहन शर्मा, पिंकी त्यागी, गुलफाम, सनव्वर, ज्ञान सिंह अजीत प्रधान, ओमवीर, संजय तिवाया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed