{"_id":"5a4bd79d4f1c1bee6a8b7442","slug":"71514919837-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में उठाया सिद्धपीठ के सौंदर्यीकरण का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा में उठाया सिद्धपीठ के सौंदर्यीकरण का मुद्दा
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने लोकसभा में प्राचीन सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर स्थल का सौंदर्यीकरण और विकसित करने की मांग उठाई है।
सांसद ने कहा कि उत्तर भारत का प्रमुख शक्तिपीठ माता श्री शाकंभरी देवी का पौराणिक मंदिर सहारनपुर की पर्वत तलहटी में तहसील बेहट क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित है। यहां वर्ष में दो बार विशाल धार्मिक मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश भर से करोड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं। यह मंदिर शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली एक नदी के किनारे पर स्थित है, जो भूरादेव मंदिर स्थित सड़क मार्ग से एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर है। मुख्य सड़क मार्ग दूर होने के कारण दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को नदी से होकर निकलना पड़ता है। यह रास्ता कच्चा और पथरीला है, जिससे श्रद्घालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में इस नदी में बाढ़ आ जाती है, जिससे श्रद्धालुओं की जान को खतरा बना रहता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मां शाकंभरी देवी मंदिर स्थल को विकसित और सौंदर्यीकरण के लिए योजना बनाई जाए।