{"_id":"5a3ea8c24f1c1b156b8be0a3","slug":"71514055874-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे पेंशनर्स वर्तमान कर्मचारियों के लिए मार्गदर्शक - अपर मंडल रेलवे प्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे पेंशनर्स वर्तमान कर्मचारियों के लिए मार्गदर्शक - अपर मंडल रेलवे प्रबंधक
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नारदर्न रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट में रेलवे पेंशनर्स का वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पेंशनर्स की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
सम्मेलन में अपर मंडल रेलवे प्रबंधक कुलदीप सिंह ने कहा कि अंबाला मंडल के 15605 रेलवे पेंशनर्स में से लगभग 11000 के पीपीओ सातवें वेतन आयोग के अनुसार संशोधित किए जा चुके हैं। जिन्हें उनके निवास पते पर भेजा जा रहा है। शेष के संशोधन की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे पेंशनर्स वर्तमान कर्मचारियों के मार्गदर्शक हैं। पेंशनर्स की समस्याओं का वरीयता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। पेंशनर्स को अधिक से अधिक सुविधा दी जाएगी। मेयर संजीव वालिया ने पेंशनर्स का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज की इच्छाओं के अनुरूप कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। डॉ. हर्षवर्धन ने पेंशनर्स एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मंडल रेलवे प्रबंधक सरदार कुलदीप एवं स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर मेयर संजीव वालिया, 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले हरीश कुमार, गीताराम, शिव नारायण, इकबाल अहमद फारुखी, भीम सिंह, रघुवीर सिंह, शांति देवी को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर संशोधित कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष एनसी चौहान, महामंत्री आरसी शर्मा, कोषाध्यक्ष आरके धींगड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश कुमार, मंत्री देवेंद्र कुमार, अध्यक्ष बीपी श्रीवास्तव, रामप्रकाश, केएल शर्मा, विजय लक्ष्मी, सहायक मंत्री जेएन शर्मा, मूलचंद, अजीत सिंह, पुरुषोत्तम लाल, सहायक कोषाध्यक्ष हरीश चंद्र, आडीटर टीए शरफानी, सदस्य अरविंद शर्मा, एचसी राम, श्रीकृष्ण आर्य, एमएस भारद्वाज, महेंद्र कुमार, बलदेव राज, महावीर सिंह रावत, बलराज कुमार, संध्या रानी, अनुपम को बनाया गया। अध्यक्षता एनएस चौहान ने एवं संचालन आरसी शर्मा ने किया। इस मौके पर मुन्नी लाल, संजीव शर्मा, शहजाद हुसैन, अरुण कुमार, अजय त्यागी, वीके शर्मा, बीबीएल अग्रवाल, सुभाष त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बसपा में वापस लिए बिजेंद्र सिंह
सहारनपुर। बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने कहा है कि किन्हीं कारणों से चुनाव के दौरान चौधरी बिजेंद्र सिंह मिरकपुर को बसपा से निष्कासित कर दिया गया था। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी समसुद्दीन राइन के आदेशानुसार बिजेंद्र सिंह का निष्कासन रद्द कर उन्हें फिर से बसपा में शामिल किया गया है।
बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने की मांग
सहारनपुर। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक बिजली के दामों में वृद्धि को आम आदमी पर बोझ बताते हुए बढ़ी दरों पर विरोध जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडस्ट्री को छूट दी गई है और बेबस किसानों, नोटबंदी एवं जीएसटी की मार झेल रहे आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है। बिजली मूल्य वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने मांग की है कि बिजली की बढ़ी दरों को वापस लिया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।