फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   क्या भाजपाईयों पर कार्रवाई से बच रही हाईकमान?

क्या भाजपाईयों पर कार्रवाई से बच रही हाईकमान?

Fri, 22 Dec 2017 12:30 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
क्या भाजपाईयों पर कार्रवाई से बच रही हाईकमान?
सहारनपुर। निकाय चुनाव में बागी हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई न होने से पार्टी हित में काम करने वाले कार्यकर्ताओं का हौसला टूट रहा है। नौ कार्यकर्ताओं को निष्कासित करने के बाद हाईकमान ने चुप्पी साध ली है। इसको लेकर संगठन में इन दिनों चर्चाओं का बाजार पूरी तरह गर्म है।
विज्ञापन

भाजपा में विधानसभा चुनाव से पूर्व शुरू हुई गुटबाजी निकाय चुनाव पूरी तरह हावी रही। चुनाव परिणाम इसका उदाहरण हैं। जनपद की पांच नगर पंचायतों पर भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हुई और महापौर सीट भी भाजपा बहुत कम वोटों के अंतर से जीती। गुटबाजी को देखते हुए निकाय चुुनाव से पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने सहारनपुर आकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सुधरने तथा व्यक्तिगत नुकसान उठाने की चेतावनी दी थी। संकेत दिए थे कि चुनाव के बाद जिला और महानगर कार्यकारिणी में बदलाव होगा। मतदान वाले दिन नौ कार्यकर्ताओं को निष्कासित करने के बाद पार्टी हाईकमान ने चुप्पी साध ली, जबकि नगर निगम में पार्षद, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों में अध्यक्ष तथा सभासद पदों पर हारने वाले प्रत्याशी दर्जनों बागी कार्यकर्ताओं की हाईकमान से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई ना होने पर इन दिनों संगठन में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि कई कार्यकर्ता हाईकमान को पत्र भेजकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। इसके बाद भी पार्टी हाईकमान कार्रवाई से बच रही है। इस स्थिति में मिशन 2019 की राह भाजपा के लिए आसान नहीं होगी।
विज्ञापन

सांसद ने संभाला था मोर्चा तो हुई नैया पार
सहारनपुर। गुटबाजी को देेखते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई थी, लेकिन गुटबाजी से हटकर सांसद राघव लखनपाल शर्मा मोर्चा संभाले रहे। इसका नतीजा यह हुआ कि भाजपा महापौर की सीट जीत गई। सांसद ने गुटबाजी को हावी नहीं होने दिया। उधर, अब जनपद और महानगर में भाजपा का एक गुट पूरी तरह हावी है। यही कारण रहा कि महापौर के शपथ ग्रहण समारोह में भी गुटबाजी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed