{"_id":"5a04a7d04f1c1bc45b8b511a","slug":"71510254544-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधिक सेवा दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधिक सेवा दिवस मनाया
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधिक सेवा दिवस मनाया
सहारनपुर। नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में विधिक सेवा दिवस का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया गया और निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट में आयोजित शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा लोक अदालतें, मध्यस्थता केंद्र, जागरूकता शिविर, विधिक साक्षरता शिविर, स्थायी लोक अदालत, पीएलयू, लीगल एंड क्लीनिक की स्थापना हुई। उन्होंने बताया कि गरीब लोगों की निशुल्क विधिक सेवा की जा रही है। आशुतोष गुप्ता ने एफआईआर, राजबल ने यातायात नियम, मोहसिन रजा ने खाता खोलने एवं लोन लेने के बारे में जानकारी दी। अध्यापक अवधेश कुमार ने समान नागरिक एवं अधिकार की बात कही। प्रधानाचार्य महावीर सिंह ने सभी का आभार जताया। संचालन राजकुमार गुप्ता ने किया।