{"_id":"5a00afad4f1c1bca678b9a7b","slug":"71509994413-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों ने लगाया गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों ने लगाया गबन का आरोप
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सफाई कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने सफाई कर्मचारियों के वेतन से लाखों रुपये का गबन करने का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त से कार्रवाई की मांग की।
एसोसिएशन के प्रदेश सचिव राधेश्याम उर्फ बबलू बौहत के नेतृत्व में दर्जनों सफाई कर्मचारी मंडलायुक्त से मिले। उन्होंने बताया कि सफाई मजदूरों का मासिक वेतन 6734 रुपये निर्धारित किया गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा वर्ष 2016 में प्रत्येक माह 4500 से 5000 रुपये ही वेतन दिया गया। इसमें से 440 रुपये ईएसआई और 200 रुपये इनकम टैक्स के कटते हैं। ईएसआई की ना कोई रसीद उपलब्ध कराई गई और ना ही कार्ड दिया गया। सफाई कर्मचारियों ईएसआई की सुविधा भी नहीं मिल रही है। आरोप लगाया कि ठेकेदार विभागीय कर्मचारी की मिलीभगत से सफाई कर्मचारियों के वेतन में गबन कर रहा है। मंडलायुक्त से मामले में कार्रवाई की मांग की गई। सुजीत घाट, अविनाश बिरला, भारत राज, चौधरी अनिल, रमेश टांक, रोहित पहवाल, कैलाश, प्रीतम प्रेमी, नरेश प्रेमी, प्रवीन राज, अमित गौहर, जौनी टांका, धन्नी बिरला, संदीप कुमार, पवन कुमार, अनुज, सन्नी आदि मौजूद रहे।