फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गोपाष्टमी पर की गाय माता की अराधना

गोपाष्टमी पर की गाय माता की अराधना

Sun, 29 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
गोपाष्टमी पर की गाय माता की अराधना
गोपाष्टमी पर की गाय माता की आराधना
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। गऊ शालाओं में गाय माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही गाय माता की रक्षा का संकल्प लिया गया।
किशनपुरा नाला पटरी पर स्थित बाबा मोती दास गऊ शाला में गोपाष्टमी पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिद्ध किराना गद्दी के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर बाबा रिजकदास महाराज ने कहा कि गऊ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। गऊ माता का पूजन करने से सभी तीर्थों का फल मिलता है। अगर हमें अपने धर्म को बचाना है तो गऊ माता को बचाना होगा। इसी उद्देश्य से बाबा मोतीदास गऊ शाला का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही गाय माता की परिक्रमा कर प्रसाद वितरित किया गया। बाबा गोपाल दास महाराज, सुरेंद्र सचदेवा, प्रवेश धवन, विरेंद्र धवन, मंजीत मेहता, डा. आरडी मित्तल, किशनपाल बजाज, देवेंद्र नारंग, बलदेव, राधे श्याम अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, नुमाइश कैंप स्थित श्रीश्री गोदेवी मंदिर गऊ शाला में गोपाष्टमी पर वंदेमातरम एक चिंगारी परिवार ने गो रक्षा का संकल्प लिया। छोटे-छोटे लड्डू गोपाल और भगवा चुनरी में सजी गो माता आकर्षण केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुति देकर गाय माता के जयकारे लगाए। ट्रस्ट के संस्थापक और जूनियर भगत सिंह विजयकांत चौहान ने तिलक लगाकर गाय माता की पूजा की। यज्ञ संपन्न पंडित धमेंद्र द्वारा कराया गया। मानू चौधरी, प्रवीण चोपड़ा, सतनाम सिंह, बलदेव राज धवन, रमनदास, अशोक गुंबर, गगन गुंबर, नमन गुंबर, हेमंत अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed