फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वार्ड 27 के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार का एलान

वार्ड 27 के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार का एलान

Sat, 28 Oct 2017 12:42 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
वार्ड 27 के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार का एलान
सहारनपुर। क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने से नाराज नगर निगम के वार्ड 27 के लोगों ने निकाय चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। वार्ड की प्रेमपुरी कॉलोनीवासियों ने बाकायदा एक बैनर जारी किया है, जिसपर लिखा है अबकी बार चुनाव का बहिष्कार। कॉलोनीवासियों ने बताया कि वे पहली बार होने जा रहे निकाय चुनाव में वोट नहीं करेंगे।
विज्ञापन

प्रेमपुरी कॉलोनी में शुक्रवार को हुई बैठक में बृजमोहन शर्मा और मोहम्मद आबिद ने कहा कि पिछले 15 साल से कॉलोनी में पानी की निकासी की व्यवस्था कोई जनप्रतिनिधि या नगर निगम नहीं करा सका है। बच्चों के खेलने के लिए पार्क है, मगर जलभराव की वजह से पार्क ने तालाब का रूप ले लिया है। इसकी वजह से वहां मच्छर पैदा हो रहे हैं, जो डेंगू और मलेरिया फैला रहे हैं। भावना और मुकेश ने कहा कि कॉलोनीवासी अनेक बार नगर निगम के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग कर चुके हैं, मगर निगम के अधिकारियों ने कुछ नहीं किया। आशा और रीना ने कहा कि कॉलोनी भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाती है। वह 15 साल से नगर विधायकों के समक्ष भी अपनी समस्या रखते आ रहे हैं, मगर उन्होंने भी अभी तक कॉलोनी की अनदेखी ही की है। ऐसे में क्षेत्रवासियों को मजबूरन चुनाव के बहिष्कार करने का निर्णय लेना पड़ा है। आगामी पार्षद और मेयर चुनाव में क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति वोट नहीं डालेगा। बैठक में रतन, नितिन, स्वाति, ममता, अनु, नीतू, चंद्र, मनीष, साधना, आसिफ, वीके गर्ग, बाबूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed