{"_id":"59c559744f1c1b17108b4825","slug":"71506105716-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा फैक्ट्रियों में छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा फैक्ट्रियों में छापेमारी
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दीपावली के त्योहार को लेकर एसडीएम व मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने रामपुर मनिहारान की आधा दर्जन लाइसेंसधारी पटाखा फैक्ट्रियों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापामारी के दौरान फैक्ट्रियों में अग्निशमन उपकरण, पटाखों में इस्तेमाल होने वाले केमिकल आदि की बारीकी से जांच की गई।
एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता व मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह बृहस्पतिवार को पटाखा फैक्ट्रियों में पहुंचे। छापेमारी के दौरान अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने दीपावली के त्योहार पर ब्रिकी के लिए तैयार किए जाने वाले पटाखे, राकेट व विस्फोटक सामग्री आदि में इस्तेमाल होने वाले बारुद, केमिकल की जांच की। उन्होंने आतिशबाजों को हिदायत देते हुए कहा कि वह अति ज्वलनशील मिश्रण का बिल्कुल भी प्रयोग न करें अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जांच के दौरान दोनों अधिकारियों ने पटाखों के गोदाम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी अपनी फैक्ट्रियों में अग्नि शमन उपकरण व रेत को अवश्य रखें। छापामारी के दौरान किसी भी फैक्ट्री में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। छापेमारी के दौरान सभी अतिशबाजों में हड़कंप मचा रहा।