फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विद्यार्थियों के जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं शिक्षक

विद्यार्थियों के जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं शिक्षक

Tue, 05 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों के जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं शिक्षक
विद्यार्थियों के जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं शिक्षक
विज्ञापन

सहारनपुर। लायंस क्लब सहारनपुर (शिखर) के तत्वावधान में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सेवाएं देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

मोहल्ला जवालानगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष जावेद इकबाल, रिजन चेयरमैन राजीव ठाकुर, लॉयन दलजीत सिंह कोचर व स्कूल प्रबंधक सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षक की सेवाएं अन्य किसी भी सेवाओं से ज्यादा महत्वपूर्ण है। शिक्षक बच्चे को सही ढांचे में डालकर उनका चरित्र निर्माण कर उज्ज्वल भविष्य बनाते हैं। इसलिए हमें शिक्षक का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर नालंदा एकेडमी की संस्थापक स्नेह लता, केएलजी प्रधानाचार्य मनोज कुमार अवस्थी, जेबीएस की प्रधानाचार्य अलका भारद्वाज, प्रधानाचार्य संगीता अरोड़ा, शिक्षक शमशाद, मोहम्मद नईम, शिक्षिका नीतू वालिया, सीमा धमीजा, प्रीति शर्मा को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रूपेश कुमार अग्रवाल, संदीप कोचर, राकेश पूरी, रईस अहमद, अरशद राणा, दीपक मेहंदीरत्ता, त्रिभुवन इलाहबादी, राजीव ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed