{"_id":"59ac55784f1c1b4d738b4f65","slug":"71504466296-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में बुखार से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में बुखार से तीन की मौत
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागल (सहारनपुर)। कस्बे की नई बस्ती कॉलोनी में जान लेवा बुखार से तीन दिन में लगातार हुई तीन मौत से दहशत का माहौल बन गया है। अभी भी सात महिलाओं समेत 12 लोग बुखार की चपेट में है।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह नसीम के 12 वर्षीय पुत्र नईम की बुखार के चलते मौत हो गई। उसका कई दिनों से हरियाणा के बराड़ा अस्पताल में इलाज चल रहा था। इससे पूर्व अनीस की दो माह की बेटी छोटी व 56 वर्षीय जहूर पुत्र बसीर की बुखार के चलते मौत हो गई थी। इन्हें एक सप्ताह से बुखार था। वहीं, बस्ती में संजीना पुत्री भूरा, शालू, अलीना पुत्री सलीम, मिस्बा पुत्री शहजाद, आसमा व अल्तफा पुत्री ताहिर, अक्षा पुत्री मुमताज, इसराईल पुत्र भूरा, इसराना पत्नी शहजाद, तालिब पुत्र बाबू, रजत पुत्र कर्मपाल, भूरा पुत्र काला समेत कई लोग कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी विकासपाल ने बताया कि बुखार पीड़ितों की जांच के लिए स्वास्थ्य टीम भेजी जाएगी।