फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छोटी उम्र में सुमेधा की बड़ी सोच

छोटी उम्र में सुमेधा की बड़ी सोच

Sat, 05 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
छोटी उम्र में सुमेधा की बड़ी सोच
सहारनपुर। जनमंच प्रेक्षागृह में बनी आर्ट गैलरी में शनिवार से नुमाइश नाम से एक चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित हो रही है। यह केवल चित्रों की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि एक सोच है, जिसके पीछे छोटी उम्र की एक लड़की की बड़ी सोच छिपी है। दरअसल, वह प्रदर्शनी में पेटिंग्स की बिक्री से होने वाली कमाई से दिव्यांग बच्चों की मदद करना चाहती है। ऐसे में उसे तमाम लोगों का सपोर्ट मिल रहा है।
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर निवासी विनायक देव शर्मा की बेटी सुमेधा शर्मा ने पिछले ही वर्ष कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। सुमेधा को संकल्प संस्था में जाने का मौका मिला, जहां दिव्यांग बच्चे पढ़ाई करते हैं। इनमें अधिकतर लड़कियां हैं। इसके बाद सुमेधा ने इन बच्चों की मदद करने की ठान ली। इसके लिए वह चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन कर रही हैं। समेधा ने बताया कि वह आर्ट की छात्रा नहीं रही हैं, मगर उन्हें पेंटिंग्स बनाने में दिलचस्पी है। साथ ही सुमेधा ने शहर के ऐसे चित्रकारों को तलाश किया है, जो प्रोफेशनल नहीं हैं, मगर उनकी पेंटिंग बेहद प्रभावी और खूबसूरत हैं। सुमेधा ने इन कलाकारों की एक से बढ़कर एक विभिन्न प्रकार की करीब 80 पेंटिंग्स को इकट्ठा किया है, जिनकी प्रदर्शनी शनिवार से जनमंच में बनी आर्ट गैलरी में शुरू हो रही है। दो दिन चलने वाली इस प्रदर्शनी में लोग पेंटिंग्स खरीद भी सकेंगे। प्रदर्शनी का मुख्य मकसद भी यही है। सुमेधा ने बताया कि उनके पास पांच सौ रुपये से लेकर आठ हजार रुपये तक की पेंटिंग हैं। जिनकी बिक्री से होने वाली कमाई का 50 फीसदी हिस्सा कलाकार को जाएगा। बाकी 50 फीसदी हिस्सा उसकी संस्था स्टार बंडिंग आर्टिस्ट के पास रहेगा, जिससे वह संकल्प संस्था के दिव्यांग बच्चों की मदद करेगी। सुमेधा की इस पहल को नगर विधायक समेत तमाम लोगों ने सराहा है।
विज्ञापन


आज होगा प्रदर्शनी का शुभारंभ
प्रदर्शनी आज से शुरू हो रही है, जिसका उद्घाटन पूर्वाह्न 11 बजे नगर विधायक संजय गर्ग करेंगे। प्रदर्शनी प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से शाम छह बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। एंट्री पूरी तरह निशुल्क है। सुमेधा ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed