{"_id":"5967c5964f1c1bf11d8b47a3","slug":"71499973014-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले की भक्ति के साथ भोलों में देशभक्ति जुनून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले की भक्ति के साथ भोलों में देशभक्ति जुनून
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भोले के भक्तों ने सहारनपुर को पूरी तरह से शिवमय बना दिया है। हरिद्वार की ओर से आने वाले शिवभक्तों से कांवड़ मेला अब पूरे जोर पर आने लगा है। जिले में बड़ी कांवड़ों का आगमन शुरू हो चुका है और भोलों की संख्या में भी वृद्धि हो गई है। शिविरों की संख्या भी बढ़ चुकी हैं। कांवड़िये एक हाथ में कांवड़ लेकर बम-बम भोले तो दूसरे हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय बोलते हुए चल रहे हैं।
सहारनपुर में दिन प्रतिदिन कांवड़ियों की संख्या कई गुना बढ़ती जा रही है। भोले की बम के साथ भक्ति गीतों की धुन पर नाचते हुए शिवभक्त कांवड़िए बड़ी-बड़ी कांवड़ लेकर टोलियों में आने लगे हैं। देहरादून रोड, अंबाला रोड, दिल्ली रोड पर लगे शिविर कांवड़ियों की सेवा में जुट गए हैं।
कांवड़ियों पर भोले की भक्ति के रंग के साथ-साथ देशभक्ति का भी जोश नजर आ रहा है। एक कंधे पर कांवड़ तो दूसरी और तिरंगा लहरा रहा है। कांवड़िए बम-बम, बोल-बम के उद्घोष के साथ-साथ भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे हैं।
विज्ञापन
हरिद्वार से कांवड़ियों की एक टोली कांवड़ के साथ 130 फीट का तिरंगा लेकर चल रही है। सभी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। देशभक्ति के जयघोष से कांवड़ियों में जोश बढ़ रहा है और कदमों की चाल बढ़ रही है। डाक कांवड़ लाने के लिए गाड़ियों में कांवड़ियों की टोलियों हरिद्वार की ओर रवाना हो चुकीं चुकी हैं।
ड्यूटी के साथ कांवड़ियों की सेवा में लगे पुलिसकर्मी
सहारनपुर। कांवड़ मेले की सुरक्षा में लगी पुलिस भी अब ड्यूटी के साथ कांवड़ियों की सेवा में लगी हुई है। कई शिविरों में पुलिस कर्मी कांवड़ियों की सेवाकर धर्म लाभ ले रहे हैं। पुलिसकर्मी न सिर्फ कांवड़ियों को भोजन करा रहे हैं, बल्कि उनकी मरहम पट्टी तक कर रहे हैं।
दोपहर में धूप बढ़ी तो कांवड़ियों ने किया आराम
बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदला और दोपहर में धूप बढ़ी तो कांवड़ियों के कदम कुछ मंद हुए। दोपहर में अधिकांश कांवड़ियों ने शिविरों में पहुंचकर आराम किया। शिविरों में दवाइयां, भोजन करने के बाद धूप मंद पढ़ते ही कांवड़िए फिर से गंतव्य के लिए चल पड़े।
-------------
कांवड़ के साथ भोले की झांकियां भी लेकर चले कांवड़िए
हरिद्वार से कांवड़ के साथ-साथ शिव भक्त शिव की अलग-अलग भाग भंगिमाओं वाली झांकियां भी लेकर चल रहे हैं। कोई शिव के गंगावतरण की झांकी लेकर चल रहा है तो कोई महामृत्युंजय स्वरूप की तो कोई पूरे शिव परिवार की झांकी लेकर चल रहा था।
घर के सामने लगे कांवड़ शिविर के डीजे से परेशान परिवार
सहारनपुर। घर के सामने लगे कांवड़ शिविर में तेज धमक वाली आवाज को लेकर व्यापारी ने आपत्ति की है और प्रशासन से कांवड़ शिविर थोड़ा हटकर लगवाए जाने की मांग की है।
रामनगर के मोहल्ला पठानपुर निवासी अनिल कुमार गुप्ता का कहना है कि देहरादून रोड पर घंटाघर के पास उसकी आदर्श फर्नीचर के नाम से दुकान है और दुकान के ऊपर ही उसका आवास है। उसका आरोप है कि इस बार उसके घर के ठीक सामने कांवड़ सेवा शिविर लगा दिया है। जबकि हर बार थोड़ा हटकर लगता था। कांवड़ शिविर में धमक वाली आवाज के बजने वाले डीजे से पूरा परिवार को मानसिक रूप से परेशान है। वह स्वयं दिल का मरीज है और उसकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान है। उसका आरोप है कि आपत्ति किए जाने के बावजूद कांवड़ शिविर संचालक जबरन कांवड़ शिविर लगा रहा है। उसने नगर मजिस्ट्रेट से कांवड़ शिविर उसके घर के सामने लगने की अनुमति न दिए जाने की मांग की है।