{"_id":"5952ab834f1c1b91278b49a1","slug":"71498590083-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने उठाई कॉलेजों से रिकवरी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने उठाई कॉलेजों से रिकवरी की मांग
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
एबीवीपी ने उठाई कॉलेजों से रिकवरी की मांग
सहारनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का पैसा हजम करने वाले कॉलेजों से रिकवरी करने के साथ ही उनके विरुद्घ कठोर कार्रवाई करने की मांग मुख्यमंत्री से की है। इस संबंध में संगठन पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
जिला संयोजक अमरदीप कोरी ने कहा कि सरकार गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति करती है। मगर पिछले कुछ सालों में अनेक निजी कॉलेज छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का पैसा बिना छात्रों को लाभ पहुंचाए हजम कर गए हैं। आरोप है कि इसमें समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी मिले हुए हैं। सरकार को चाहिए कि वह कॉलेजों से रिकवरी करने के साथ ही कॉलेज मालिकों और अधिकारियों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करें। साथ ही कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर की सीटें बढ़ाने, नए कॉलेजों की स्थापना कराने और फैकल्टी की कमी को दूर करने की मांग भी की। ज्ञापन देने वालों में अनिल कुमार और मोहित शर्मा भी शामिल रहे।