फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पहली ही बारिश में भगवानपुर की सड़कें बनी तालाब

पहली ही बारिश में भगवानपुर की सड़कें बनी तालाब

Wed, 28 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
पहली ही बारिश में भगवानपुर की सड़कें बनी तालाब
पहली ही बारिश में भगवानपुर की सड़कें बनी तालाब
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। अभी बरसात का मौसम ठीक से शुरू भी नहीं हो पाया कि भगवानपुर गांव में गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाने के कारण गांव की सड़कों ने तालाब का रूप धारण कर लिया। गांव की गलियों में दो से तीन फीट पानी भरने से ग्रामवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

अंबेहटाचांद ग्राम सभा के मजरे भगवानपुर में रहने वाले ग्रामीण विकास से कोसों दूर हैं। यहां के ग्रामीणों का कहना है कि कोई भी अधिकारी उनकी समस्या सुनने को तैयार नहीं है। ग्रामीण कानसिंह राणा, प्रवीन कुमार, पप्पू, राजपाल, रिषीपाल, कवरसैन, नरेंद्र, राजकुमार आदि का कहना है कि गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए बनाया गया नाला गंदगी से अटा पड़ा है। इस कारण मंगलवार को हुई पहली बारिश के बाद गांव की तीन सौ मीटर सड़क का हिस्सा पूरी तरह से जलमग्न हो गया। ग्रामीणों को यहां से गुजरने के लिए दो से तीन फीट तक गंदे पानी से हो कर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान भगवानपुर मजरे के साथ सौतेला व्यवहार करते हैं। कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्या हल नहीं हुई। उन्होंने समस्या का निदान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, प्रधान ने आरोपों को मिथ्या बताया है। एसडीएम रामपुर मनिहारन राजेश गुप्ता का कहना है कि जलभराव की समस्या उनकी जानकारी में नहीं है। वे लेखपाल को भेजकर जानकारी कराने के बाद गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed