फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   687 madrassas of the district will be investigated afresh

Saharanpur News: जिले के 687 मदरसों की नई सिरे से होगी जांच

Thu, 03 Apr 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 03 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
687 madrassas of the district will be investigated afresh
सहारनपुर। शासन ने पोर्टल पर पंजीकृत जिलेभर के मदरसों की नए सिरे से जांच के आदेश दिए हैं। मदरसों की जांच जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे। हर अधिकारी को दस-दस मदरसों की जिम्मेदारी दी जाएगी। 15 दिन में जांच पूरी कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन



दरअसल, शासन के पोर्टल पर 687 मदरसे पंजीकृत हैं। इन सभी पंजीकृत मदरसों की जांच का निर्णय लिया गया है। इसके लिए अल्पसंख्यक विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत में ही मदरसों की जांच की जाएगी। ऐसे आठ ऐसे बिंदु तय किए गए हैं, जिन पर इन मदरसों को जांचा जाएगा। मानक न पूरा करने वाले मदरसों की रिपोर्ट बनाई जाएगी। इसे शासन को भेजा जाएगा। मदरसों की जांच जिन आठ बिंदुओं पर की जाएगी। उनमें मदरसा की मान्यता की स्थिति, सोसायटी रजिस्ट्रीकरण या नवीनीकरण की स्थिति को जांचा जाएगा। इसके अलावा छात्रों की पंजीकृत संख्या, निरीक्षण के समय उपस्थिति, यू-डायस नंबर, पैन नंबर, अपार आईडी अपडेशन की स्थिति को परखा जाएगा। मदरसे के भवन की स्थिति, भवनों की संख्या कितनी है और कमरे कितने वर्ग फीट के हैं। इसकी भी जांच होगी। मदरसे की भूमि निजी है या किराए की भूमि पर संचालित है। मदरसा पोर्टल पर अपलोड है या नहीं और कितने शिक्षक पढ़ा रहे हैं। इन सभी की जांच होगी।
विज्ञापन



एटीएस कर रही है मकतब की जांच
मदरसों के अलावा पिछले कई माह से मकतबों की जांच भी चल रही है, जो एटीएस कर रही है। सहारनपुर मंडल में 473 मकतब हैं, जिनकी संपत्ति, पंजीकरण और फंडिंग की जांच की जा रही है। कुछ मकतबों की जांच पूरी हो चुकी है। इसमें काफी ऐसे मकतब है जो फाइलों में चल रहे हैं, लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में संचालित मदरसों की जांच की जाएगी। जांच के लिए आठ बिंदु बनाए गए हैं। 15 दिनों के भीतर जांच कर रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिले में 687 मदरसे पोर्टल पर पंजीकृत है।
- सुमन गौतम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed