फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   65% of women are suffering from anemia

Saharanpur News: खून की कमी से जूझ रहीं 65 फीसदी महिलाएं

Fri, 22 Nov 2024 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 22 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
65% of women are suffering from anemia
सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से एनीमिया (खून की कमी) विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ। इसमें दूसरे राज्यों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि खून चढ़ाने से पहले सभी जांच करा लेनी चाहिए, ताकि इलाज में कोई दिक्कत न हो। 65 फीसदी महिलाएं खून की कमी से जूझ रही हैं।
विज्ञापन

हकीकत नगर स्थित आईएमए भवन में हेमेटो ऑन्कोलॉजिस्ट और बोन मैरो ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. धर्मा चौधरी ने मरीजों में खून की कमी के कारण और इसकी जांच प्रक्रिया के बारे में बताया। मरीज में खून बढ़ाने के लिए आयरन का इंजेक्शन केवल आईसीयू सेटअप में ही देना चाहिए, क्योंकि इससे कई बार एलर्जीक रिएक्शन होने की संभावना रहती है। खून की जांच के लिए सीबीसी सबसे सरल और सुलभ जांच है।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉ. नरेश नोसरान ने कहा कि खून की कमी से शरीर में थकान, कमजोरी और भूख न लगने के लक्षण सबसे पहले दिखते है। सही खानपान और दवाओं के सेवन से ही कमी को दूर कर सकते हैं। लापरवाही करने से एनीमिया में लिवर और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौके पर सचिव डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. मनदीप सिंह, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. रविकांत निरंकारी, डॉ. इंदिरा भार्गव, डॉ. गुनीता जैन, डॉ. ननिता चंद्रा, डॉ. रेणू सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed