फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   63,462 consumers of the circle did not deposit the electricity bill

Saharanpur News: मंडल के 63,462 उपभोक्ताओं ने जमा नहीं किया बिजली का बिल

Mon, 04 Sep 2023 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
63,462 consumers of the circle did not deposit the electricity bill
सहारनपुर। विद्युत निगम ने सहारनपुर मंडल के 63,462 उपभोक्ता ऐसे चुने हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद आज तक बिजली का बिल जमा नहीं किया है। इनमें पांच से 10 साल के कनेक्शन धारक शामिल हैं। इन पर करीब 70 करोड़ रुपये का बकाया हो गया। सबसे ज्यादा बकाएदार सहारनपुर में हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में 14 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। बिजली चोरी को रोकने के लिए विद्युत निगम की तरफ से अभियान चलता रहता है, ताकि लाइनलॉस कम हो। इसके बाद भी कुछ उपभोक्ता अंधेरे का फायदा बिजली चोरी कर रहे हैं। विद्युत निगम की नियमावली के अनुसार बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने का नियम है।
विज्ञापन

सहारनपुर में 49,916, मुजफ्फरनगर में 10,279 और शामली में 32,67 उपभोक्ता हैं, जो कनेक्शन लेने के बाद बिजली का बिल जमा करना भूल गए। इनमें से काफी उपभोक्ताओं के यहां आरसी भेजी गई तो वह बिल जमा करने के लिए पहुंचे। विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल तक ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या एक से डेढ़ लाख तक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--वर्जन
इस समय विद्युत निगम की ओर से फोन घुमाओ अभियान चल रहा है। जिसके तहत बकाएदारों को फोन कर बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही यदि किसी उपभोक्ता का मोबाइल नंबर गलत है तो उसे भी ठीक कर रहे। मंडल में 60 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने बिजली बिल चुकाया नहीं है। - एके आत्रेय, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed