{"_id":"5cd71dd7bdec22075f577f10","slug":"61557601751-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति परिसर से अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति परिसर से अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी समिति परिसर से अतिक्रमण हटवाया
सहारनपुर। लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मंडी निरीक्षक ने शनिवार को मंडी समिति परिसर स्थित दो स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। टीम के पहुंचते ही व्यापारी ने स्वयं ही इस अतिक्रमण को हटा लिया।
मंडी समिति परिसर में अतिक्रमण होने की शिकायत उच्चाधिकारियों से हो रही थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि यह अतिक्रमण सत्ताधारी दल के एक नेता के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने पिछले दिनों इसकी शिकायत मंडी परिषद के उप निदेशक प्रशासन पुष्पराज सिंह से भी की थी। जिसे पर उप निदेशक ने पिछले दिनों मंडी परिसर का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। शनिवार को मंडी निरीक्षक निशान सिंह के नेतृत्व में जब टीम पहुंची तो व्यापारी ने स्वयं ही अतिक्रमण को हटा लिया। उन्होंने बताया कि मंडी परिसर में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। जो भी अतिक्रमण करेगा उसे न सिर्फ हटाया जाएगा बल्कि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान अमन त्यागी, धीरेंद्र सिंह, जगपाल पुंडीर आदि मौजूद रहे।