{"_id":"5c913476bdec2214204742ff","slug":"61553020022-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
बिजनौर। करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी जय सिंह का पुत्र सोनू कुमार (24) रविवार को अपने घर की सफाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार सफाई करते समय बिजली गई हुई थी। इसके बाद वह घर पर फर्श धोने लगा। इसी दौरान अचानक बिजली आ गई और विद्युत बोर्ड में करंट उतरने पर वह करंट की चपेट में आ गया। चीख पुकार मचने पर युवक परिजन सोनू की ओर दौड़े। यह नजारा देखकर परिजनों के पैर तले की जमीन खिसक गई। उन्होंने बामुश्किल उसे छुड़ाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ ले गए और सोमवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों के अनुसार सोनू की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। वर्तमान में उसकी लगभग तीन माह की एक पुत्री है। परिजनों ने बताया कि सोनू का एक छोटा भाई है। सोनू अपने परिजनों की इकलौता सहारा था।