फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   25 फरवरी से चलेगा टीकाकरण अभियान

25 फरवरी से चलेगा टीकाकरण अभियान

Thu, 14 Feb 2019 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
25 फरवरी से चलेगा टीकाकरण अभियान
सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों व अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार ने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रसव बढ़ाने एवं लाभार्थियों को शत प्रतिशत भुगतान हेतु निर्देशित किया गया तथा लाभार्थियों के खाते नहीं होने की स्थिति में लीड बैंक मैनेजर से समन्वय स्थापित कर खाते खुलवाकर भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

बैठक में 25 फरवरी से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि दिवस की कार्ययोजना एवं रणनीति पर भी चर्चा की गई एवं सफल आयोजन हेतु निर्देश दिए गए। टीकाकरण अभियान का आरम्भ 25 फरवरी से होगा, जिसमें 01 से 15 वर्ष आयु के बच्चों को जापानी इंसेफलाइटिस के टीके लगाए जाएंगे। बैठक में अन्य कार्यक्रमों जैसे पुनरीक्षित टीबी कन्ट्रोल कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम, कुष्ठ निवारण कार्यक्रम, प्रधान मन्त्री मातृ वन्दना योजना व आयुष्मान भारत कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इस मौके पर सीएमओ डाक्टर बीएस सोढ़ी, प्रमुख अधीक्षक डाक्टर एसके वार्ष्णेय, मुख्य अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय डाक्टर अनीता जोशी, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय कार्यक्रम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed