फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्द।ेश

किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्द।ेश

Fri, 08 Feb 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्द।ेश
किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में ढीली प्रगति पाए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंडल के तीनों जिलों में विवाह कराए जाएंगे।
बैठक में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा की गई। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में ढीली प्रगति पाए जाने पर सख्ती करते हुए उपनिदेशक कृषि को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को चिह्नित करते हुए समयबद्ध ढंग से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का डाटा 12 फरवरी तक पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया तो उपनिदेशक कृषि के खिलाफ शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम समग्र विकास योजना के तहत विभिन्न योजनाओं, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्रों को चिह्नित करते हुए उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णा प्रसाद ने बताया कि नौ फरवरी को मंडल के तीनों जनपदों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने निराश्रित गोवंश के आश्रय स्थलों को तेजी से विकसित करने और शहरों एवं गांव में जानवरों को खुला छोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शासन ने जुर्माने की धनराशि बढ़ाकर दस हजार रुपये कर दी है।

उन्होंने निर्वाचन की तैयारी, आईजीआरएस, स्वच्छ भारत मिशन, चिकित्सकों/दवाईयों की उपलब्धता, अमृत एवं स्मार्ट सिटी योजना, गन्ना भुगतान की स्थिति, धान खरीद, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला/उजाला योजना, राशन कार्ड वितरण में फीडिंग की स्थिति, सभी प्रकार की पेंशन, बाल विकास एवं पुष्टाहार वितरण की समीक्षा, खनन, ओडीओपी के अलावा अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने कानून एवं व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन डा. आभा गुप्ता, डीएम आलोक कुमार पांडेय, डीएम मुजफ्फरनगर, डीएम शामली, सभी सीडीओ, संयुक्त विकास आयुक्त, जिला विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed