फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गरीबों के लिए घर-घर से कपड़े एकत्र करेगी ई-रिक्शा

गरीबों के लिए घर-घर से कपड़े एकत्र करेगी ई-रिक्शा

Mon, 19 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
गरीबों के लिए घर-घर से कपड़े एकत्र करेगी ई-रिक्शा
सहारनपुर। सर्दी से गरीबों को बचाने के लिए घर-घर जाकर गर्म कपड़े एकत्र किए जाएंगे। जिन्हें शहर में गरीबों को वितरित किया जाएगा। श्री रामा कृष्णा एजुकेशन स्वास्थ्य सेवा समिति ने इसकी शुरुआत की है।
विज्ञापन

पंत विहार स्थित कार्यालय से ई-रिक्शा को संस्था के पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि ई-रिक्शा पूरे महानगर में भ्रमण करेगी, जो लोग गर्म कपड़ों का दान करना चाहते हैं, उनके घर से कपड़े लिए जाएंगे। कपड़ों को एकत्र करने के बाद गरीबों की बस्तियों, रेलवे स्टेशन और सड़क पर रात गुजारने वाले गरीब लोगों को ये कपड़ेे दिए जाएंगे। गरीबों की सहायता करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं। उन्होंने लोगों से इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। समाजसेवी वेद प्रकाश पोपली, निदेशक आरके शर्मा, प्रबंध निदेशक डाक्टर अनिल तुली ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस दौरान डाक्टर अंकित, निशांत तोमर, सतीश वर्मा, सुनीता, अक्षय, शकुंतला, गरिमा, सतीश विश्वकर्मा, अजय सिंह, सुरेंद्र, संजय शर्मा और उर्मिला सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed