{"_id":"5bef1268bdec22694517e829","slug":"61542394472-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा सेंट मैरी एकेडमी में कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा सेंट मैरी एकेडमी में कल
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 का आयोजन रविवार (18 नवंबर) को मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरी एकेडमी में कराया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 1045 अभ्यर्थी ने आवेदन किया है। परीक्षा पूर्वाह्न ठीक 11 बजे शुरू होगी, जो डेढ़ घंटा यानी 12:30 बजे तक चलेगी।
परीक्षार्थी केंद्र के भीतर कोई भी इलेक्ट्रानिक उपकरण या प्रतिबंधित वस्तु नहीं ले जा सकेंगे। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पिछले कई वर्षों से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। पिछले वर्षों में कई मेधावी छात्र-छात्राओं ने यह छात्रवृत्ति हासिल की है।
इस वर्ष जनपद के 1045 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा में कक्षा नौ और दस के लिए अलग तथा 11 और 12 के लिए अलग प्रश्न पत्र होगा। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया है। परीक्षा को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए तमाम तैयारियां की गई हैं। परीक्षा कक्षों में निरीक्षकों के साथ ही सचल दस्ता भी नजर रखेगा। परीक्षा की प्रक्रिया पर सीसीटीवी की नजर रहेगी तथा केंद्र के गेट पर सुरक्षा का इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन
दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
जिन दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑन-लाइन फार्म भरे हैं, वह अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आए।
-- भेजे गए एडमिट कार्ड, मेल देखें
इस बार विद्यार्थियों ने फार्म ऑन-लाइन भरे थे। सभी को एडमिट कार्ड उनके ई-मेल पर भेज दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ई-मेल से प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों को इस बार परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं और परीक्षा दें।
-- ऐसे निकालें एडमिट कार्ड
अगर ई-मेल आईडी से एडमिट कार्ड नहीं निकाल पा रहे हैं तो इस लिंक पर जाएं और अपना एडमिट कार्ड निकालें। इसके लिंक पर जाकर निर्देशों का पालन करना होगा। पहले खाने में ई-मेल आईडी डालें और नीचे वाले खाने में अपना वह मोबाइल नंबर डालें जो फार्म में भरा है। फिर नाम सिलेक्ट करके, एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।