{"_id":"5bbe5493867a552872438fa3","slug":"61539200147-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी यशपाल सिंह को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी यशपाल सिंह को किया याद
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी यशपाल सिंह को किया याद
सहारनपुर/रामपुर मनिहारान/अंबेहटा। सपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी यशपाल सिंह का 97वां जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। सपा कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में सपाइयों ने यशपाल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। राजपाल फंदपुरी ने यशपाल सिंह को लोकप्रिया नेता बताया। इस मौके पर सपाइयों ने 2019 के चुनावों में सपा प्रत्याशी को जिताने के लिए एकजुटता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मांगेराम कश्यप, नुसरत साबरी, नवाब गुर्जर, रावलाखन, राव वजाहत, महजबी खान, शबाना, राशिद, प्रवीण बांदूखेड़ी आदि मौजूद रहे।
रामपुर मनिहारान में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी यशपाल सिंह का जन्म दिवस प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चेहडी ने कहा कि चौधरी यशपाल सिंह को उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के लिए हमेशा याद किया जाएगा। गुर्जर चौपाल पर कार्यक्रम में उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय महामंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प दिलाया। इसमें विनित गुर्जर, सुभाष पंवार, बोबी, सचिन, वीरसेन, अभिषेक, संदीप, भूरा प्रधान, शरद कुमार, सागर, शेखर, गौरव आदि रहे।
उधर, अंबेहटा में भी चौधरी यशपाल सिंह की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया। बांदूखेडी गांव में हुए कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन के प्रतिनिधि प्रवीण बांदूखेड़ी, सुदेश प्रधान, सेठपाल सिंह, पंकज उमरी, महावीर सिंह, प्रमोद तोमर, सचिन, मांगेराम, बबलू, जुगमेंदर, चौधरी इंछा राम, कर्मबीर सिंह, अभिषेक तोमर, अश्वनी मोमर, मोनू, सतवीर सिंह, अंकुर, सुधांशु, लक्ष्य तोमर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।