{"_id":"5b6b3c7f4f1c1bac7d8b7139","slug":"61533754495-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर दौड़े शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर दौड़े शिवभक्त
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगाजल लेकर दौड़े शिवभक्तों पूरा किया अपना पड़ाव
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन देहरादून और अंबाला हाइवे पर डाक कांवड़ियों की धूम रही। हाथ में गंगाजल लेकर शिवभक्त दौड़ते हुए शिवालयों में पहुंच गए। डाक कांवड़ियों की टोलियों ने अलग-अलग परिधान पहनकर अपनी यात्रा पूरी की। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।
बृहस्पतिवार को श्रावण मास की शिवरात्रि मनाई जाएगी। बुधवार को कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों ने अलग-अलग परिधान पहनकर अपनी यात्रा पूरी की। ज्यादातर डाक कांवड़ियों नीली और भगवा रंग की टी-शर्ट और लोवर पहन रखा था। जनपद के अधिकांश डाक कांवड़िये शाम पांच बजे तक शिवालयों में पहुंच गए थे। इसके साथ ही हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के कांवड़ियों के आने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
कांवड़ मार्ग की सभी गलियां रही बंद
डाक कांवड़ के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी रखी। जेल चुंगी, जनकपुरी चौक, देहरादून चौक, घंटाघर, कुतुबशेर तिराहा, कल्पना तिराहा, नकुड़ तिराहे सहित प्रत्येक चौराहे पर उच्चाधिकारियों ने एक-एक निरीक्षक, चार-चार दरोगा, दस-दस कांस्टेबल, पीएसी के जवान, नागरिक सुरक्षा और ट्रैफिक वार्डनों को तैनात किया गया। डाक कांवड़ियों को चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। कांवड़ मार्ग से सटी सभी गलियों को बेरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
भगत सिंह, मोदी और योगी के लगाए चित्र
अधिकांश डाक कांवड़ियों ने अपने वाहनों पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र लगाए। इसके साथ ही कांवड़ियों ने वाहनों पर तिरंगा लगाकर चले। भगवान शंकर और भारत माता की जयकारों के साथ कांवड़िए अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए।
131 फीट तिरंगा लेकर पहुंचे सहारनपुर के कांवड़िए
सहारनपुर। मोहल्ला धोबीघाट के शिवभक्तों ने अपनी कांवड़ यात्रा को तिरंगा यात्रा का नाम दिया। कांवड़िए 131 फीट लंबा तिरंगा लेकर हरिद्वार से सहारनपुर पहुंचे। शिवभक्त सौरभ वाटस, शानू चौहान, अनिल कुमार, सन्नी ने बताया कि छह अगस्त को तिरंगा यात्रा उन्होंने हरिद्वार से शुरू की थी। रास्ते में कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। गांधी कॉलोनी निवासी कांवड़िए दीपक चौहान, रिंकी, सोनी, दीपक चौहान, मोहित गोयल, देव चौधरी 151 भगवा रंग के झंडों से सजी कांवड़ लेकर सहारनपुर पहुंचे। सबसे आगे भगवान श्री राम की मूर्ति लगाई गई थी और कांवड़ को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया।
डीजे की धुन पर जमकर नाचे शिवभक्त
कांवड़ियों ने अपने वाहनों पर डीजे लगाकर चले। भगवान भोलेनाथ के भजनों की धुन पर नाचते हुए कांवड़िये शिवालयों में पहुंच गए। पूरे दिन कांवड़ मार्ग पर भोलेनाथ के भजन सुनाई देते रहे। इसके साथ ही योगी तेरा धन्यवाद, तूने शिवभक्तों को डीजे पर नचवा दिया की धुन सुनाई दी।