फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने में सहयोग दें लोग

सरकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने में सहयोग दें लोग

Tue, 10 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने में सहयोग दें लोग
सरकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने में सहयोग दें
विज्ञापन

बिहारीगढ़। कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किये जाने के उपलक्ष्य में सोमवार को विद्यालय के प्रांगण में स्कूल चलो अभियान एवं नामांकन समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र कश्यप व बीएसए रमेन्द्र कुमार सिंह ने फीता काट कर किया।

इसके बाद बच्चों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। उसके बाद सरस्वती वंदना की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र कश्यप ने कहा कि सरकार की योजनाओं को पूर्ण रूप से अमली जामा पहनाने के लिये प्रशासनिक अधिकारी व पार्टी से जुड़े लोग तत्पर हैं। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने में सहयोग का आह्वान किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार ने विद्यालय स्टाफ से बेहतर शिक्षा देने के लिए कहा। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की ओर ध्यान देने की बात कही। समारोह में जिले में शिक्षा का स्तर उठाने के लिए कार्य करने वाले संजय चौहान, सुशील शर्मा, मलिक परवाना, देवेंद्र गौतम, दीपेंद्र चटर्जी, ज्योति रानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जयपाल काम्बोज और संचालन डा वीरेंद्र आजम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनपीआरसी समन्वयक नगेंद्र कुमार, प्रधान राजकिशोर सैनी, प्रधान अनुज, प्रधान गुसनव्वर, विनोद गुप्ता, हनी काम्बोज, सचिव प्रमोद कुमार, प्रधानाध्यापिका नूतन वर्मा, तजेंद्र कौर, शिल्पी, दीप्ती, सविता, आशा बघेल, मालती, कविता, अन्नू, दीपा, नीरज सिंह, भावना, सोनिया, सुखपाल, रीना सजवान, नीलम, देवपाल कांबोज, किशोरी देवी, अनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed