फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस ने रूकवाया भीम जागरण, हंगामा

पुलिस ने रूकवाया भीम जागरण, हंगामा

Tue, 10 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने रूकवाया भीम जागरण, हंगामा
गंगोह (सहारनपुर)। गांव हैदरपुर में भीम आर्मी द्वारा कराए जा रहे भीम जागरण की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जागरण को रुकवा दिया। पुलिस ने जागरण के लिए लगाए गए टेंट को उतरवा दिया। डीजे को भी हटवा दिया गया। पुलिस ने बिना अनुमित के जागरण करने का आरोप लगाया। मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

तीतरों थाना क्षेत्र के गांव हैदरपुर में सोमवार रात को आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भीम आर्मी और दलित समाज द्वारा प्रथम भीम जागरण का आयोजन किया गया। इसके प्रचार-प्रसार के लिए गांव में पम्पलेट छपवाकर दीवारों पर चस्पा कराए गए थे। एक बड़े पंडाल के लिए टेंट लगाया गया था और डीजे सहित तमाम तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं थीं। इसी बीच किसी ने कार्यक्रम की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ राजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों को हालात से अवगत कराया। पुलिस ने जब आयोजकों से भीम जागरण के लिए अनुमति पत्र मांगा तो आयोजक अनुमति नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस ने बिना अनुमति जागरण अथवा कोई अन्य कार्यक्रम करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए आयोजन को रुकवा दिया। आयोजकों ने बिना टेंट और डीजे के ही जागरण करने देने के लिए अनुनय विनय की परंतु पुलिस ने सख्ती से इंकार करते हुए टेंट उतरवा दिया और डीजे को भी हटवा दिया गया। फिलहाल गांव में पुलिस तैनात की गई है। कोतवाल अरुण पंवार ने बताया कि बिना अनुमति कोई कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों को जागरण करना है तो उन्हें पहले प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

--------
--। अनुमति नहीं दी तो भी करेंगे जागरण-भीम आर्मी
गंगोह। भीम आर्मी के विधानसभा अध्यक्ष सचिन के अलावा जसविंद्र, अजय गौतम, कपिल, मुनेश, पंकज, कुशलपाल, गुलशन, प्रधान प्रतिनिधि सतकुमार, ऋषिपाल, जनेश्वर, शीशपाल ने प्रशासन द्वारा जागरण को रोके जाने पर रोष जताते हुए कहा कि वह कोई धरना-प्रदर्शन न करके केवल सत्संग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह एक दो दिन में प्रशासन से नियमानुसार भीम जागरण के लिए अनुमति की मांग करेंगे। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उन्हें अनुमति देने में आनाकानी की तो बिना अनुमति के ही भीम जागरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed