{"_id":"5ab3fa1a4f1c1bea3f8b46dd","slug":"61521744410-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंत चौधरी लडे़गे कैराना लोकसभा उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंत चौधरी लडे़गे कैराना लोकसभा उपचुनाव
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने दावा किया कि रालोद कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में जयंत चौधरी को चुनाव मैदान में उतारेगी। गठबंधन उन्हें प्रत्याशी बनाता है तो ठीक, नहीं बनाता तो वह अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार केवल जुमलेबाजी से नहीं बल्कि काम से चलती है।
मौहल्ला कुरैशियान में हुई सभा में रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो मुख्यमंत्री अपनी एवं अपने उप मुख्यमंत्री की सीटों को ही न बचा पाया हो, वो लोकसभा चुनाव में भला मोदी सरकार को कैसे बचा पायेगा। अब केन्द्र और प्रदेश सरकार से लोगों का मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कैराना सीट को रालोद की परंपरागत सीट बताते हुए कहा कि जाट, मुस्लिम, गरीब, मजदूर सब मिलकर रहेंगे तो सांप्रदायिक ताकतें सिर नहीं उठा सकेगी। संयोजक हाजी सलीम कुरैशी ने कहा कि नगरपालिका चुनाव लड़ने से नाखुश कांग्रेस नेता उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रच रहे हैं। पूर्व विधायक अनवार, जिलाध्यक्ष राव कौसर सलीम, जिलाध्यक्ष चौधरी धीर सिंह आदि ने भी विचार रखे। प्रदेश सचिव रजनीश चौहान, चौधरी सतपाल वर्मा, अर्जुन सिंह, गजेंद्र चौधरी, हाजी नदीम, सभासद दानिश कुरैशी, कालू कुरैशी आदि रहे।