{"_id":"5aa189ab4f1c1bc0758b462e","slug":"61520535979-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी को रोकने के लिए की गई चाक चौबंद व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी को रोकने के लिए की गई चाक चौबंद व्यवस्था
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। भीम आर्मी के जेल भरो आंदोलन को लेकर पुलिस ने नगर तथा पूरे देहात क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी।
बता दें कि भीम आर्मी संगठन ने प्रशासन द्वारा संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं पर दायर किए गए मुकदमों के विरोध में बृहस्पतिवार को जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया था तथा अपने कार्यकर्ताओं से सहारनपुर पहुंचने का आह्वान किया था। भीम आर्मी के पूर्व रवैये को देखते हुये तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या अव्यवस्था से बचने के लिये पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिये गांव देहात क्षेत्र में इंतजाम किये थे। बृहस्पतिवार को नगर तथा पूरा देहात शांत रहा तथा किसी प्रकार का कोई मूवमेंट सामने नहीं आया।