फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से दूधिया की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से दूधिया की मौत

Sun, 18 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से दूधिया की मौत
बेहट (सहारनपुर)। शनिवार सुबह दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर किसी वाहन ने बाइक सवार दूधिया को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन सीएचसी बेहट पहुंचे और कानूनी कार्रवाई के बिना ही शव को लेकर चले गए। हादसा शनिवार की सुबह करीब आठ बजे हाईवे पर कलसिया गांव में नगला खुर्द के पुल के पास हुआ। पाजराणा गांव निवासी ताहिर पुत्र फकरूद्दीन दूध का काम करता था। सुबह वह बाइक पर दूध की केन लादकर सहारनपुर जा रहा था। जब वह कलसिया गांव में नगला खुर्द के पुल के पास पहुंचा, तो उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर 100 नंबर डायल पुलिस की गाड़ी ताहिर को लहूलुहान हालत में बेहट सीएचसी लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन सीएचसी पहुंचे और शव को कानूनी कार्रवाई के बिना ही अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed