{"_id":"5a74a8244f1c1ba32a8b5367","slug":"61517594660-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में दो दर्जन भाजपाइयों ने बसपा का दामन थामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में दो दर्जन भाजपाइयों ने बसपा का दामन थामा
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दर्जन भाजपाइयों ने बसपा का दामन थामा
देवबंद (सहारनपुर)। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में करीब 24 लोगों ने भाजपा छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण की। जिनका पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
मकबरा चौक स्थित बसपा कार्यालय पर बैठक में विधानसभा प्रभारी चौधरी नवीन खटाना ने कहा कि भाजपा की नीतियों से लोग तंग आ चुके हैं। जिस कारण लोग बसपा का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाला समय बसपा का होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 में होने वाले चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया है। मंडल जोन कॉर्डिनेटर लोधी कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया है उसमें गरीबों के लिए कुछ भी नहीं है। बजट केवल छलावा है। क्योंकि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए गए हैं। बसपा में शामिल होने वालों में मदन लाल हरि, सुभाष चंद, अमित कुमार, बाली, पोपिन, विकास, सुखराम, अमन कुमार, अर्जुन, महावीर, छोटा, विक्रम, अर्चित राणा समेत करीब दो दर्जन लोग रहे। संचालन त्रिभुवन कुमार ने किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, हाजी शाहिद सुहेल, सुभाष चंद्रा, मुकेश कश्यप, नानू कश्यप, मनोज जुड्डा, निशात अहमद, हाजी शकील, राजेंद्र वाल्मीकि, राम भरोसे वाल्मीकि, चरण सिंह, नौशाद मलिक आदि मौजूद रहे।