फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रदेश की अंडर-16 क्रिकेट टीम में आकिब का चयन

प्रदेश की अंडर-16 क्रिकेट टीम में आकिब का चयन

Fri, 02 Feb 2018 11:41 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश की अंडर-16 क्रिकेट टीम में आकिब का चयन
सहारनपुर। क्रिकेट के क्षेत्र में सहारनपुर एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल कर रहा है। इस बार ग्रामीण पृष्ठभूमि में पले बढ़े आकिब खान प्रदेश की अंडर-16 टीम में चयन कराने में सफल रहे हैं। इतना ही नहीं, चयन के तुरंत बाद आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी में आकिब ने हरियाणा के खिलाफ सात और पंजाब के खिलाफ छह विकेट चटकाकर चयनकर्ताओं के निर्णय को सही साबित किया है।
विज्ञापन

आकिब खान गांव संसारपुर का रहने वाला है, जिसके पिता गांव में ही छोटी सी दुकान चलाते हैं। आकिब की प्रतिभा को बीसीसीआई में कार्यरत अकरम सैफी ने पहचाना और उसे अपने साथ दिल्ली ले गए। उन्होंने दिल्ली में आकिब को अच्छी कोचिंग दिलाई। हाल ही में आकिब का चयन प्रदेश की अंडर-16 टीम में किया गया। वर्तमान में विजय मर्चेंट ट्रॉफी के मैच चल रहे हैं। मोहम्मद अकरम सैफी ने बताया कि आकिब ने अपने पहले ही मैच में हरियाणा के खिलाफ शानदान प्रदर्शन करते हुए सात विकेट लिए। इसके बाद पंजाब के खिलाफ छह विकेट चटकाए। बताया कि आकिब के पास अच्छी गति है, जो मात्र 15 साल की उम्र में 135 और 140 की स्पीड निकाल रहा है। तमाम चयनकर्ता आकिब के चयन से खुश हैं। आकिब ने भी अपनी सफलता का श्रेय अकरम सैफी को दिया है। बताया कि अकरम ने उसे अच्छी कोचिंग दिलवाई, जिससे उसके खेल में निखार आया। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, सचिव लतीफुर्रहमान, पाल्ली कालरा, राज कुमार, संजीव जखमोला, साजिद उमर, अब्दुल अहद, सत्यम शर्मा, आदिल खान, फैयाज आलम, नइम सैफी आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed