फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मदरसा संचालकों को आखिरी मौका

मदरसा संचालकों को आखिरी मौका

Fri, 02 Feb 2018 11:21 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
मदरसा संचालकों को आखिरी मौका
सहारनपुर। जिले के 84 मदरसों पर अभी भी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। मदरसा संचालकों को प्रदेश सरकार ने आखिरी मौका देते हुए ऑन लाइन पंजीकरण कराने की तिथि दस फरवरी कर दी।
विज्ञापन

जनपद में 754 मदरसे मान्यता प्राप्त थे। प्रदेश सरकार के निर्देश पर इनमें से अभी 670 मदरसा संचालकों ने ही ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। जिला अल्पसंख्यक विभाग की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा पिछले दिनों मदरसों में मिला था। तब शासन के निर्देश पर 17 मदरसों की मान्यता रद्द कर दी थी। यह मदरसे सिर्फ कागजों में चल रहे थे। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 31 जनवरी की जगह अब दस फरवरी कर दी गई है। जिले के 84 मदरसा संचालकों ने अभी तक ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है। निर्धारित समय में रजिस्ट्रेशन ना कराने पर इनकी मान्यता रद्द की जाएगी।
विज्ञापन

तीन मदरसों की मान्यता रद्द करने को शासन को भेजा पत्र
सहारनपुर। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि हाल में की गई जांच में तीन मदरसों में अनियमितता मिली है। मान्यता रद्द करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। इन मदरसों में मदरसा मदीनातुल उलूम खैरपुर, मदरसा अनवार उल उलूम गंगोह, मदरसा सिराज उल उलूम भलस्वा ईशापुर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed